नमाज़-ए-शब (सलात-अल-लैल) | Complete Step-by-Step Guide & Rituals
A complete authentic Ja'fari guide to performing Namaz-e-Shab (Salat al-Layl), including Nafilah, Shaf'a, Witr, Qunut, and Sajda supplications in Hindi & Arabic.

नमाज़-ए-शब (सलात-अल-लैल)
नमाज़-ए-शब (Salat al-Layl) मुस्तहब नमाज़ों में सब से अफ़ज़ल और ताकीद शुदा नमाज़ है। यह कुल 11 रक़अत पर मुश्तमिल होती है:
- नाफ़िला-ए-शब (8 रक़अत — 2-2 रक़अत करके 4 मर्तबा)
- नमाज़-ए-शिफ़अ (2 रक़अत)
- नमाज़-ए-वित्र (1 रक़अत)
1. नाफ़िला-ए-शब (8 रक़अत)
यह नमाज़ 2-2 रक़अत करके 4 मर्तबा पढ़ी जाती है।
नीयत:
"2 रक़अत नाफ़िला-ए-शब पढ़ती हूँ, क़ुरबतन इलल्लाह"
- पहली 2 रक़अत में: अलहम्द (सूरह फ़ातिहा) के बाद 1 मर्तबा क़ुल हुवल्लाह (सूरह इख़लास) पढ़ें।
- दूसरी 2 रक़अत में: अलहम्द के बाद क़ुल या अय्युहल काफ़िरून (सूरह काफ़िरून) पढ़ें।
- बाक़ी 4 रक़अत में: अलहम्द के बाद जो सूरह चाहें पढ़ें (आप चाहें तो सब में क़ुल हुवल्लाह पढ़ सकते हैं)।
- तस्बीह: जब 8 रक़अत मुकम्मल हो जाएं, तो तस्बीह-ए-जनाब-ए-फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) पढ़ें (34 मर्तबा अल्लाह-उ-अकबर, 33 मर्तबा अलहम्दुलिल्लाह, 33 मर्तबा सुब्हानअल्लाह)।
2. नमाज़-ए-शिफ़अ (2 रक़अत)
नाफ़िला-ए-शब के फ़ौरन बाद 2 रक़अत नमाज़-ए-शिफ़अ पढ़ें।
नीयत:
"2 रक़अत नमाज़-ए-शिफ़अ पढ़ती हूँ, क़ुरबतन इलल्लाह"
- पहली रक़अत में: अलहम्द के बाद 1 मर्तबा क़ुल हुवल्लाह पढ़ें।
- दूसरी रक़अत में: अलहम्द के बाद क़ुल अऊज़ु बिरब्बिन्नास (सूरह नास) पढ़ें।
- (ध्यान दें: इस नमाज़ में क़ुनूत नहीं होता, सीधे रुकू में जाएं।)
दुआ-ए-नमाज़-ए-शिफ़अ (सलाम फेरने के बाद):
إِلَهِي تَعَرَّضَ لَكَ فِي هَذَا اللَّيْلِ الْمُتَعَرِّضُونَ وَقَصَدَكَ فِيهِ الْقَاصِدُونَ وَأَمَّلَ فَضْلَكَ وَمَعْرُوفَكَ الطَّالِبُونَ وَلَكَ فِي هَذَا اللَّيْلِ نَفَحَاتٌ وَجَوَائِزُ وَعَطَايَا وَمَوَاهِبُ تَمُنُّ بِهَا عَلَى مَنْ تَشَاءُ مِنْ عِبَادِكَ وَتَمْنَعُهَا مَنْ لَمْ تَسْبِقْ لَهُ الْعِنَايَةُ مِنْكَ وَهَا أَنَا ذَا عَبْدُكَ الْفَقِيرُ إِلَيْكَ الْمُؤَمِّلُ فَضْلَكَ وَمَعْرُوفَكَ فَإِنْ كُنْتَ يَا مَوْلاَيَ تَفَضَّلْتَ فِي هَذِهِ اللَّيْلَةِ عَلَى أَحَدٍ مِنْ خَلْقِكَ وَعُدْتَ عَلَيْهِ بِعَائِدَةٍ مِنْ فَضْلِكَ فَصَلِّ عَلَى مُحَمَّدٍ وَآلِهِ الطَّيِّبِينَ الطَّاهِرِينَ الْخَيِّرِينَ الْفَاضِلِينَ وَجُدْ عَلَيَّ بِطَوْلِكَ وَمَعْرُوفَكَ يَا رَبَّ الْعَالَمِينَ.
तर्जमा: ऐ मेरे माबूद! इस रात में मांगने वाले तेरे सामने हाज़र हुए, और इरादा करने वालों ने तेरा ही इरादा किया, और तलबगारों ने तेरे फ़ज़्ल और एहसान की उम्मीद लगाई. इस रात में तेरी तरफ़ से रहमत की हवाएं, इनाम, बख्शिशें और तोहफ़े हैं, जो तू अपने बंदों में से जिस पर चाहता है अता करता है, और उस से रोक लेता है जिसके लिए तेरी इनायत पहले से तय न हो. और ऐ अल्लाह! मैं तेरा मोहताज बंदा, तेरे फ़ज़्ल और एहसान का उम्मीदवार होकर खड़ी हूँ. पस ऐ मेरे मौला, अगर तूने इस रात अपनी मख़लूक़ में से किसी पर फ़ज़्ल किया है और अपनी मेहरबानी नाज़िल की है, तो हज़रत मुहम्मद (स.अ.व.व.) और उनकी पाकीज़ा, बेहतरीन और फ़ाज़िल आल (अ.स.) पर दरूद भेज, और मुझ पर अपने करम और एहसान से सख़ावत फ़रमा, ऐ तमाम जहानों के पालने वाले!
3. नमाज़-ए-वित्र (1 रक़अत)
नमाज़-ए-शिफ़अ के बाद 1 रक़अत नमाज़-ए-वित्र पढ़ें।
नीयत:
"1 रक़अत नमाज़-ए-वित्र पढ़ती हूँ, क़ुरबतन इलल्लाह"
- अलहम्द के बाद 3 मर्तबा क़ुल हुवल्लाह, 1 मर्तबा सूरह फ़लक़, और 1 मर्तबा सूरह नास पढ़ें।
क़ुनूत के अज़्कार (हाथ उठाये हुए ही पढ़ें):
फिर हाथ उठाकर यह दुआ-ए-क़ुनूत पढ़ें:
لاَ إِلَهَ إِلاَّ اللَّهُ الْحَلِيمُ الْكَرِيمُ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اللَّهُ الْعَلِيُّ الْعَظِيمُ سُبْحَانَ اللَّهِ رَبِّ السَّمَاوَاتِ السَّبْعِ وَرَبِّ الأَرَضِينَ السَّبْعِ وَمَا فِيهِنَّ وَمَا بَيْنَهُنَّ وَرَبِّ الْعَرْشِ الْعَظِيمِ وَالْحَمْدُ لِلَّهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ.
तर्जमा: अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं जो बुर्दबार और करीम है. अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं जो सबसे बुलंद और अज़मत वाला है. पाक है वो अल्लाह जो सातों आसमानों और सातों ज़मीनों का, और जो कुछ उनके अंदर और उनके दरमियान है, उन सबका रब है, और अर्श-ए-अज़ीम का रब है. और तमाम तारीफें अल्लाह ही के लिए हैं जो सारे जहानों का पालने वाला है.
क़ुनूत के ख़ास अज़्कार:
-
70 मर्तबा यह अस्तग़फ़ार पढ़ें:
أَسْتَغْفِرُ اللَّهَ رَبِّي وَأَتُوبُ إِلَيْهِ
(मैं अल्लाह से बख्शिश मांगती हूँ जो मेरा रब है, और उसी की तरफ तौबा करती हूँ.)
-
7 मर्तबा यह पढ़ें:
أَسْتَغْفِرُ اللَّهَ الَّذِي لاَ إِلَهَ إِلاَّ هُوَ الْحَيُّ الْقَيُّومُ بِجَمِيعِ ظُلْمِي وَجُرْمِي وَإِسْرَافِي عَلَى نَفْسِي وَأَتُوبُ إِلَيْهِ
(मैं अल्लाह से बख्शिश मांगती हूँ जिसके सिवा कोई माबूद नहीं, जो हमेशा ज़िंदा और क़ायम रहने वाला है, अपने तमाम ज़ुल्म, गुनाहों और अपने नफ़्स पर की गई ज़्यादती के बदले, और मैं उसी की तरफ तौबा करती हूँ.)
-
क़ुनूत की दुआ:
رَبِّ أَسَأْتُ وَظَلَمْتُ نَفْسِي وَبِئْسَ مَا صَنَعْتُ وَهَذِهِ يَدَايَ يَا رَبِّ جَزَاءً بِمَا كَسَبَتْ وَهَذِهِ رَقَبَتِي خَاضِعَةً لِمَا أَتَيْتُهَا...
-
3 मर्तबा (या 300 मर्तबा) कहें:
الْعَفْوُ
(मुझे माफ़ फ़रमा)
-
फिर कहें:
رَبِّ اغْفِرْ لِي وَارْحَمْنِي وَتُبْ عَلَيَّ إِنَّكَ أَنْتَ التَّوَّابُ الرَّحِيمُ
(ऐ मेरे रब! मुझे बख्श दे, मुझ पर रहम फ़रमा और मेरी तौबा क़ुबूल कर, बेशक तू ही बड़ा तौबा क़ुबूल करने वाला और रहम करने वाला है.)
-
40 मोमिनीन के लिए दुआ: 40 मोमिनीन (ज़िंदा या मरहूम) का नाम लेकर दुआ करें:
اَللَّهُمَّ اغْفِرْ لِـ [फ़लां]
(फ़लां की जगह नाम लें, जैसे: अल्लाहुम्मग़फ़िर लि-अली — "ऐ अल्लाह, अली को बख्श दे")
इसके बाद रुकू और सज्दा करके नमाज़ मुकम्मल कर लें।
4. सज्दे की दुआ (हाजत तलब करने के लिए)
नमाज़-ए-वित्र मुकम्मल करने के बाद, सज्दे में जाकर अपनी हाजत तलब करें और फिर यह पढ़ें:
- या रब ………. (एक ही सांस में जितनी बार कह सकें, कहें)
- या रब्बाहो
- या अल्लाहो
- या हय्यो
- या रहमानो
- या अरहमर राहमीन (7 मर्तबा)
इसके बाद तोहफ़तुल अवाम से अपनी हाजत की दुआ पढ़ें और अल्लाह से अपनी मुराद मांगें।
References
- Imam Jafar al-Sadiq (a.s) said: “The honor of a believer lies in his prayer at night, and his dignity lies in his independence from people.” (Al-Kafi, Vol. 2, Page 148)
- Imam Ali (a.s) said: “Wakefulness in the night is the spring of the friends of Allah and the garden of the joyful.” (Ghurar al-Hikam, Hadith 11244)
- Imam Zain ul Abideen (a.s) said: “Those who pray the night prayer have the most beautiful faces during the day because they were alone with their Lord in the night, and He covered them with His light.” (Illal al-Shara’i, Vol. 2, Page 366)
- Imam Jafar al-Sadiq (a.s) said: “Do not abandon the night prayer, for verily the one who is deprived is the one who is deprived of the night prayer.” (Wasail al-Shia, Vol. 8, Page 162)
- Imam Muhammad al-Baqir (a.s) said: “An angel calls out every night: ‘O people of the Quran, awake, for your Lord is waiting for you.’” (Bihar al-Anwar, Vol. 84, Page 138)